छत्तीसगढ़

CG: नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 March 2026 6:27 PM IST
CG: नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार
x
छग
Kawardha. कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कवर्धा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में गुमशुदा लोगों की पतासाजी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

उनके निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल (रापुसे) के साथ ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) द्वारा भी थाना प्रभारियों को लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पंडरिया में एक प्रार्थी द्वारा 11 फरवरी 2026 को अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी बेटी 10 फरवरी 2026 को घर से अचानक लापता हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया और नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी। पंडरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की और संभावित स्थानों पर जांच की। करीब 12 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की, जिसमें पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य और बयान दिए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान विक्रम सारथी पिता दयाराम सारथी, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-02 सारथी मोहल्ला पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के रूप में हुई। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार 7 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsकवर्धा न्यूजपंडरिया थानानाबालिग अपहरण मामलापॉक्सो एक्टकबीरधाम पुलिसविक्रम सारथी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजनाबालिग से दुष्कर्मपुलिस कार्रवाईKawardha NewsPandariya Police StationMinor kidnapping casePOCSO ActKabirdham PoliceVikram Sarathi arrestedChhattisgarh Crime NewsRape of minorPolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story