ममता डरी हुई है, ममता हारी हुई है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ममता डरी हुई हैं और हारी हुई हैं। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार तय देखकर ममता बनर्जी बौखलाहट में हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी हताशा में ममता बनर्जी बार-बार संवैधानिक जांच एजेंसियों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। सांसद ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां कानून के अनुसार अपना काम कर रही हैं और किसी के खिलाफ व्यक्तिगत मनमाने कार्रवाई का कोई सवाल नहीं है।
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार तय देखकर ममता बनर्जी बौखलाहट में हैं।इसी हताशा में वह बार-बार संवैधानिक जांच एजेंसियों और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और कुशासन से जनता त्रस्त… pic.twitter.com/U2tCxyLOZy
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) January 10, 2026





