छत्तीसगढ़

मामा ने किया रेप, 8 साल की भांजी को बनाया था हवस का शिकार

Nil dhankar
7 Sept 2021 5:48 PM IST
मामा ने किया रेप, 8 साल की भांजी को बनाया था हवस का शिकार
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रिश्ते की भांजी के साथ 14 जुलाई को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. मानिकपुर चौकी प्रभारी एसके धारी ने बताया कि कुआं भट्टा इलाके में 8 वर्षीय बालिका से यह घटना तब की गई थी. जब घर पर उसके परिजन नहीं थे, इसके साथ किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की नसीहत दी थी. मामला उजागर होने पर मारपीट करने की धमकी दी थी.

कुछ दिनों के बाद पीड़िता ने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी. 8 अगस्त को इस बारे में बैठक करने के साथ लोगों ने कुछ बिंदुओं पर विचार किया. बाद में पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपी को दंडित कराने के उद्देश्य से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. आरोपी के खिलाफ 376 और 5,6 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है. बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह तमिलनाडु भाग गया था. परिजनों को विश्वास में लेने के साथ उसे कोरबा आने की सलाह दी गई. यहां आने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Next Story