छत्तीसगढ़
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और CM भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे
jantaserishta.com
26 Oct 2022 7:18 AM GMT

x
भूपेश बघेल का ट्वीट आया.
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह राजघाट पर महात्मा गांधी, शांति वन में जवाहरलाल नेहरु व शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी और वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित सहित समता स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस पार्टी को अब 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में जीत का प्रमाणपत्र मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने औपचारिक तौर पर पार्टी अध्यक्ष की कमान खड़गे को सौंप दी।
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री @kharge जी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर माननीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में "आइडिया ऑफ इंडिया" के संकल्प को मजबूत करने का प्रण लिया।हमारी निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी का नेतृत्व हमारे लिए "पाठ्यक्रम" है. pic.twitter.com/qxs4jUfM4P
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 26, 2022
उनके पदभार के दौरान कर्नाटक के तमाम वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे। खड़गे को ऐसे व़क्त में पार्टी की कमान मिली है जब 2024 लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
लोकतंत्र जिंदाबाद! pic.twitter.com/ECuszeX2t8
— Congress (@INCIndia) October 26, 2022
हिमाचल और गुजरात की परीक्षा के बाद 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें उनका गृह राज्य कर्नाटक भी शामिल है। पार्टी में उनके लिए अनुभवी व युवाओं के बीच संतुलन बनाए रखना भी चुनौती होगा। कांग्रेस की मौजूदा समय में केवल दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही सरकार है।
Delhi | Mallikarjun Kharge takes charge as the first non-Gandhi president of the Indian National Congress in 24 yearsFormer party president Sonia Gandhi, party MP Rahul Gandhi, Rajasthan CM Ashok Gehlot, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel and other party leaders present. pic.twitter.com/1dJ0UQnjZm
— ANI (@ANI) October 26, 2022

jantaserishta.com
Next Story