छत्तीसगढ़

कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया बड़ा एक्शन, नाराज कार्यकर्ता बोले - भूपेश पर क्यों नहीं

Nilmani Pal
22 April 2024 1:30 AM GMT
कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया बड़ा एक्शन, नाराज कार्यकर्ता बोले - भूपेश पर क्यों नहीं
x
पढ़े यह रिपोर्ट

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड में कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की। इस लिस्ट में दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। दरअसल, इससे पहले कांग्रेस ने कुल छह उम्मीदवारों को टिकट दे दिया था। हालांकि नई सूची में एक सीट पर आलाकमान ने प्रत्याशी बदल दिया है। स्थानीय स्तर पर लगातार विरोध और मल्लिकार्जुन खरगे के पास पत्र पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया है।

कांग्रेस ने गोड्डा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। विधायक दीपिका पांडेय सिंह की जगह विधायक प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया है। दीपिका को लेकर लगातार विरोध हो रहा था। वहीं, रांची लोकसभा सीट से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

बता दें कि प्रदीप यादव 2002 में भाजपा के सांसद थे। 2004, 2009, 2014, 2019 में उनकी हार हुई। वहीं, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 से अब तक विधायक हैं। वहीं 2004 से लगातार रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की जगह उनकी बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। 28 साल की यशस्विनी झारखंड से सबसे युवा प्रत्याशी बन गई हैं। वह पेशे से अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

पहले गोड्डा से कांग्रेस ने महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से पार्टी के कार्यकर्ता लगातार बैठक कर विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पत्र लिखा था और ओबीसी या मुस्लिम प्रत्याशी देने की मांग की थी। इसके बाद आलाकमान ने प्रदीप यादव को टिकट दिया है। बता दें कि झारखंड में 13 मई से वोटिंग की शुरुआत होगी। कुल चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। बता दें कि इस एक्शन के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नाराज नेता और कार्यकर्ता का कहना है कि भूपेश बघेल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

Next Story