छत्तीसगढ़

रायपुर: मॉल के सेल्सकर्मी के साथ मारपीट

Nil dhankar
27 Jun 2022 10:25 AM IST
रायपुर: मॉल के सेल्सकर्मी के साथ मारपीट
x

रायपुर। मॉल के सेल्सकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. प्रार्थी सन्नी कलवानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक सन्नी कलवानी अम्बुजा माल में सेल्सकर्मी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि कल वे दुकान में था.

तभी राहुल और आशिष आहुजा दुकान के सामने आये और पूर्व में लिए उधारी की रकम वापस क्यों नहीं कर रहा है कहकर गाली-गालौज किया। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान के काउंटर और टी.वी.को तोड़फोड़ कर क्षति ग्रस्त किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Next Story