छत्तीसगढ़

4 जी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने मलखम्ब खिलाड़ी हुए रवाना

Nilmani Pal
4 Jun 2022 3:34 AM GMT
4 जी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने मलखम्ब खिलाड़ी हुए रवाना
x

नारायणपुर। भारत का श्रेष्ठ खेल 4 जी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में भाग लेने वाले इन खिलाड़ियों ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी से भेंट की। कलेक्टर रघुवंशी ने इन खिलाड़ियों को आयोजित होने वाले प्रतिस्पर्धा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और मैडल जीतकर जिले एव राज्य का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर ने इन खिलाड़ियों से बातचीत भी की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि खेल 4 जी खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन आज से 13 जून 2022 तक हरियाणा राज्य के पंचकूला शहर में होने जा रहा है, जिसमें 25 खेल की प्रतिभा के 8 हजार खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता होनी है। इन्हीं खेलों में से मल्लखंब खेल की प्रतियोगिता 8 जून से 13 जून तक चलेगी। मल्लखंब खेल को 4 जी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया है। बताते चले कि छत्तीसगढ़ राज्य से 200 खिलाड़ियों में से 17 सदस्यों की टीम में से 12 खिलाडी जिसमें नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से 10 बच्चों का चयन छत्तीसगढ़ टीम को प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। इन मलखम्ब खिलाड़ियों के साथ छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह शुक्ल, डॉ राजकुमार शर्मा के साथ में अबुझमाड़ मल्लखंब अकादमी से मुख्य कोच मनोज प्रसाद व सहायक कोच पुष्कर दिनकर, परमानंद नाग, रविशंकर कोवाची, बृज लाल नूरेटी व हिमांशी नेताम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 3 जून 2022 को पंचकूला हरियाणा के लिए रवाना हो रहे है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अकादमी के जिन खिलाड़ी का चयन किया गया है, उनमें मानू ध्रुव, मोनू नेताम, मंगडू पोडियाम, राकेश कुमार वरदा, संतोष सोरी, अखिलेश दिनकर, सरिता पोयाम, संताय पोटाई, मोनिका पोटाई, जयंती कचलाम, डिंपी सिंह और दुर्गेश्वरी कुमेटी शामिल है।

Next Story