
नारायणपुर: कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्षन मे जिले में तृतीय मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान बीते 22 नवम्बर से प्रारंभ होकर 21 दिसम्बर 2021 तक संचालित होगा। जिले में संचालित होने वाले तृतीय मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के संबंध मे सीएमएचओ डॉ बी.आर पुजारी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि इसके लिए सर्वे दल का गठन किया गया है, जिसमें प्रथम सदस्य के रूप मे एक पुरूष कार्यकर्ता अथवा महिला स्वास्थ्यकर्ता वहीं दूसरी सदस्य के रूप में गांव अथवा पारा की मीतानीन होगी। सर्वे के दौरान रक्त जांच के साथ-साथ रजिस्टर मे जानकारी का संधारण, आरडी टेस्ट में कोड नंबर अंकित करना, मलेरिया धनात्मक पाये गए रोगी को दवा की प्रथम खुराक का सेवन कराना, नेल मार्किंग आदि किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के मैदान अमलो से संमन्वय एवं सहयोग का आग्रह किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





