छत्तीसगढ़

मलाइका और अर्जुन ने कैमरे के सामने साथ दिए पोज, इवेंट में मारी स्टाइलिश एंट्री

Neha Dani
25 March 2023 8:10 AM GMT
मलाइका और अर्जुन ने कैमरे के सामने साथ दिए पोज, इवेंट में मारी स्टाइलिश एंट्री
x
एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार का इज़हार करते रहते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों को अक्सर किसी इवेंट या पार्टी में एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच बीती रात एक बार फिर कपल को एक साथ रेड कार्पेट पर पॉवर कपल गोल्स देते देखा गया जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन ने एक साथ इवेंट में स्टाइलिश एंट्री मारी। इस दौरान मलाइका ब्लैक कलर के गाउन में बेहद ग्लैमरस लगीं। बेली कट बैकलेस गाउन में एक्ट्रेस का हॉट लुक देखने को मिला।
मिनिमल मेकअप और बालों की चोटी बनाए मला का हुस्न देखते ही बन रहा है। वहीं अर्जुन कपूर इस दौरान पर्पल पैंटसूट में काफी डैशिंग दिखे।
रेड कार्पेट पर अर्जुन ने गर्लफ्रेंड की पतली कमरिया पर हाथ रख जबरदस्त पोज दिए। दोनों अपनी केमिस्ट्री से लोगों का खूब ध्यान खींचते नजर आए।
बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार का इज़हार करते रहते हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta