छत्तीसगढ़

सिलेंडर सस्ता कर दे कका, महिला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा

Nilmani Pal
2 April 2023 11:52 AM GMT
सिलेंडर सस्ता कर दे कका, महिला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा
x

दुर्ग। भेंट-मुलाकात आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में हुआ. इस दौरान उमरपोटी की पुष्पा ने मुख्यमंत्री को राशन कार्ड की जानकारी दी, पुष्पा ने बताया कि चावल निशुल्क मिलता है। शक्कर, नमक भी मिलता है। पुष्पा ने कहा मुख्यमंत्री से कहा-सिलेंडर सस्ता कर दे कका। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया- मेरे हाथ में नहीं है सिलेंडर की कीमत। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही ऑनलाइन पंजीयन आरम्भ हुआ बेरोजगारी भत्ते के लिए। 6000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन पहले दिन कराए हैं। उन्होंने यहां पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों से जानकारी ली।

आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के संयुक्त परिवार के बीच उनके घर पर भोजन किया। 24 लोगों के संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों ने आदर सम्मान के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। परिवारजनों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि गणों को घर में बना हुआ सात्विक भोजन परोसा। भोजन की थाली में आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके ने मुख्यमंत्री का विशेष रुप से ध्यान आकर्षण किया और उन्होंने आत्मीयता के साथ इनको स्वाद का आनंद लिया।

अतिथिगणों को कांसे की थाली में बिजौरी, पापड़, कढ़ी, चेच भाजी, मुनगा और आलू चना की सब्जी, चावल ,रोटी ,दाल के साथ साथ मीठे में सेवई और अनरसा भोजन स्वरूप परोसा गया। परिवार के सदस्य श्री सुरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने परिवार के बीच पाकर पूरे परिवार के लोग प्रसन्न हैं।

Next Story