छत्तीसगढ़
सभी निर्माण कार्यो में गोबर पेंट का उपयोग अवश्य करें - कलेक्टर
Nil dhankar
29 Aug 2023 6:22 PM IST

x
मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत बनाए गए रीपा योजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि रीपा योजना अंतर्गत जिन गौठानों में गोबर पेंट का निर्माण किया जा रहा है, उसकी बिक्री के लिए विशेष कार्य योजना निर्धारित करें।
उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौठानों में बनाए गए गोबर पेंट क्रय कर सभी निर्माण कार्यों में उपयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी तरह के शासकीय निर्माण कार्यों में अनिवार्य रूप से गोबर पेट का उपयोग करें। जिससे योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो सके। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दीप्ति गौते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेंद्र भूआर्य, समेत जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Next Story





