छत्तीसगढ़
आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ सफाई और बच्चों के सफाई के प्रति करें जागरूक: मंत्री राजवाड़े
Shantanu Roy
12 Sept 2025 9:25 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों का वहीं डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिला है, इसे आदर्श जिले के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्भवती और शिशुवती माताओं तथा बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए। रेडी टू ईट और टीएचआर वितरण में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माता और बालक ही मजबूत देश की नींव हैं।
उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि, हर बरसात के दिनों में विषैले जीवों का खतरा बना रहता है इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों और उनके माता पिता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति इलाकों में जागरूकता प्रसार के साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन पर एक बेहतर नीति बना कर कार्य करने को कहा, ताकि महिला और बच्चे सुपोषित हो और कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी संयुक्त रूप से प्रयास करें कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को अनऔपचारिक शिक्षा का ज्ञान हो।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री राजवाड़े ने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उन्हें शासन की सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही नशामुक्ति अभियान को व्यापक रूप से चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाइयाँ आती हैं। बेहतर रणनीति बनाकर इन क्षेत्रों के नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना जरूरी है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने इन इलाकों में बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जॉइंट डायरेक्टर अर्चना राणा सेठ, ओएसडी रूही टेम्बुलकर और ओ पी वर्मा सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, सर्वपरियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर मौजूद रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh chhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news updatechhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





