छत्तीसगढ़
रेप केस में बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म पर पिता को उम्रकैद
jantaserishta.com
14 Aug 2026 1:45 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से रेप के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले में विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने अभियोजन की ओर से पैरवी की।
दरअसल, कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार पीड़िता की मां ने कोतरारोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह अपनी सबसे छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जबकि उसकी अन्य संतानें अपने पिता के साथ रह रही थीं।
इसी दौरान करीब 15 साल के बेटी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली। इसके बाद 8 मई 2025 को मां ने घर पहुंचकर बेटी से पूछताछ की। पीड़िता ने कथित तौर पर बताया कि उसके पिता ने उसे डराने-धमकाने के बाद उसके साथ लगातार रेप किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।
पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतरारोड पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को मुखबिर से आरोपी के ढिमरापुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।
मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पोक्सो न्यायालय, रायगढ़, देवेंद्र साहू की अदालत में हुई। प्रस्तुत साक्ष्यों और अभियोजन की दलीलों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया। न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास, अर्थात उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा सुनाई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





