छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई थाना प्रभारी बदले गए
Shantanu Roy
6 April 2026 7:19 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर, रायपुर कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल को रक्षित केंद्र से थाना खमतराई, अजय झा को थाना तेलीबांधा, शक्ति सिंह को थाना मौदहापारा और रितेश मिश्रा को थाना आजाद चौक में पदस्थ किया गया है। इसी तरह विनय सिंह बघेल को थाना टिकरापारा से थाना पुरानी बस्ती और राजेश कुमार मरई को रक्षित केंद्र से थाना टिकरापारा भेजा गया है।
निरीक्षक शिव नारायण सिंह को थाना कबीर नगर से थाना पंडरी, गौतमचंद्र गावड़े को थाना डी.डी. नगर और दीपेश कुमार सैनी को थाना देवेन्द्र नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है। स्वराज त्रिपाठी को थाना पंडरी से थाना गोलबाजार तथा गगन बाजपेयी और अजीत सिंह राजपूत को थाना आजाद चौक से थाना सरस्वती नगर में पदस्थ किया गया है।
Tagsरायपुरपुलिस विभागतबादलाथाना प्रभारीनिरीक्षकपुलिस कमिश्नरकमिश्नरेटआदेशप्रशासनिक फेरबदलखमतराईतेलीबांधामौदहापाराआजाद चौकटिकरापारापुरानी बस्तीकबीर नगरपंडरीडी.डी. नगरदेवेन्द्र नगरगोलबाजारसरस्वती नगरराजेंद्र नगरयातायातएएनटीएफकंट्रोल रूमडायल 112डीसीबीडीसीआरबीकानून व्यवस्थानई पदस्थापनाRaipurPolice DepartmentTransferStation House OfficerInspectorPolice CommissionerCommissionerateOrderAdministrative ReshuffleKhamtaraiTelibandhaMaudhapuraAzad ChowkTikraparaPurani BastiKabir NagarPandriD.D. NagarDevendra NagarGolbazarSaraswati NagarRajendra NagarTrafficANTFControl RoomDial 112DCBDCRBLaw and OrderNew Posting
Next Story





