छत्तीसगढ़
जुआरियों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, जुआ खेलते 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
jantaserishta.com
10 Nov 2026 3:46 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: पुलिस ने दिवाली के मौके पर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोरिया वार्ड में जुआ फड़ पर दबीश दी. जहां से 52 परियों पर लाखों रुपये के दांवे लगाते 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 3 लाख रुपये से ज्यादा कैश और ताश की पत्ती जब्त किया गया है. पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद वार्ड के एक घर में जुएं का फड़ सजा हुआ है. इस पर पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा. इस दौरान 7 लोग लाखों रुपये के साथ जुआ खेलते पकड़े गए. मौके से 3 लाख 9 हजार रुपये बरामद किया गया.
धमतरी पुलिस की जुआं के खिलाफ अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
गिरफ्तार जुआरियो के नाम
पुरुषोत्तम महावर, धमतरी
उमेश देवांगन, धमतरी
भोलाराम साहू, धमतरी
कमलेश गोयल, धमतरी
मनीष उर्फ मनोज राठी, धमतरी
गोपाल उर्फ छोटू साहू, धमतरी
संतोष शर्मा, धमतरी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





