छत्तीसगढ़
ऑपरेशन तलाश के तहत बड़ी सफलता, लाखों की गबन कर फरार हुआ मैनेजर गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 April 2026 12:14 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन “तलाश” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना चक्रधरनगर पुलिस ने शिव शक्ति स्टील प्लांट में लाखों रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव मैनेजर मनीष कुमार शर्मा को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला 03 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जब प्रार्थी विपुल माली ने शिकायत दर्ज कराई कि प्लांट में कार्यरत आरोपी मनीष कुमार शर्मा ने कंपनी के वाहनों से प्राप्त किराया राशि को कंपनी में जमा न कर अपने बैंक खाते और नकद रूप में रख लिया। आरोपी ने 01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 के बीच करीब ₹11,35,861 की राशि का गबन किया। इसके साथ ही आरोप है कि उसने ट्रांसपोर्टरों से फर्जी बिल्टी तैयार कराकर धोखाधड़ी भी की।
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थान बदल रहा था। इस दौरान पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के सिंगरौली में ट्रेस की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सिंगरौली रवाना की गई, जहां से आरोपी को पकड़कर रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से एक सैमसंग गैलेक्सी A15 5G मोबाइल और ₹800 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर, साइबर सेल और अन्य पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है और अपराध कर कानून से बचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायगढ़ऑपरेशन तलाशऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तारगबन मामलाशिव शक्ति स्टील प्लांटचक्रधरनगर थानासाइबर सेलएसएसपी शशि मोहन सिंहफरार आरोपी गिरफ्तारीसिंगरौलीमध्यप्रदेश पुलिस₹11 लाख गबनफर्जी बिल्टीन्यायिक रिमांडकंपनी धोखाधड़ीतकनीकी जांचपुलिस कार्रवाईवारंट तामिलीअपराध नियंत्रणछत्तीसगढ़ पुलिसRaigarhOperation TalaashAutomobile Manager arrestedEmbezzlement caseShiv Shakti Steel PlantChakradharnagar Police StationCyber CellSSP Shashi Mohan SinghAbsconding accused arrestedSingrauliMadhya Pradesh Police₹11 lakh embezzlementfake billjudicial remandcompany fraudtechnical investigationpolice actionwarrant executioncrime controlChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





