छत्तीसगढ़
नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
jantaserishta.com
30 Aug 2026 4:56 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सुकमा: सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोंटा थाना क्षेत्र के बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों का छिपाकर रखा सामान बरामद किया है। इसमें दो टिफिन बम और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री शामिल है।
बरामद दोनों टिफिन बम का कुल वजन 8 किलो है। इनमें एक बम 5 किलो और दूसरा 3 किलो का है। दोनों बम वायर के बिना तैयार हालत में मिले। इसके अलावा जवानों ने 4 बंडल कोडेक्स वायर, 10 डेटोनेटर, 17 जिलेटिन, एक बंडल फ्यूज वायर और 3 बंडल बिजली वायर भी जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में विस्फोटक छिपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद 30 अगस्त को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग शुरू की।
सुबह करीब 11 बजे जवानों को जंगल में नक्सलियों का यह डंप मिला। यहां से दो स्टील टिफिन, दो प्लास्टिक डस्टबिन, एक बैटरी और अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, प्लास्टिक डस्टबिन में बिजली वायर रखा गया था। सुरक्षा बलों ने बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





