छत्तीसगढ़
मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली, 5 पुलिस के हत्थे चढ़े
jantaserishta.com
3 May 2026 8:31 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: जिले की शिवरीनारायण पुलिस को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 नग भैंस और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।
जब्त किए गए मवेशियों की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त तीनों पिकअप वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भैंसों को तस्करी कर ओडिशा के बूचड़खाने ले जा रहे थे। सभी आरोपी ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलारी, रूपेश कुमार और प्रकाश राणा शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिवहन अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





