छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
9 Feb 2026 9:05 PM IST
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली, जानें पूरा अपडेट
x
छत्तीसगढ़.
सुकमा: जिले के कैंप रायगुडेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। 9 फरवरी 2026 को चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया BGL सेल विस्फोटक डंप बरामद किया गया, जिससे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कैंप रायगुडेम से F कंपनी, QAT 223 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल सुकमा की संयुक्त टीम ग्राम रायगुडेम के आसपास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान ग्राम रायगुडेम और वाटेवागु नाला के बीच जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई से माओवादियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप वापस लौट आए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लगातार अभियानों से नक्सल संगठन को भारी नुकसान हो रहा है और आगे भी नक्सल उन्मूलन अभियान जारी रहेगा। साथ ही माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास के मार्ग को अपनाने तथा ‘पूना मार्गेम पुनर्वास एवं पुनर्जीवन अभियान’ में शामिल होने की अपील की गई है।
बरामद नक्सल डंप में शामिल सामग्री
BGL सेल : 65 नग
पोच: 02 नग
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story