छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ASP की विभागीय जांच पर लगी रोक

jantaserishta.com
1 Nov 2026 2:55 PM IST
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ASP की विभागीय जांच पर लगी रोक
x
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एएसपी अनामिका जैन के खिलाफ चल रही विभागीय जांच पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने उस स्थिति पर विचार किया जिसमें एक ही आरोपों और समान गवाहों के आधार पर उनके खिलाफ आपराधिक केस और विभागीय जांच दोनों चल रही थीं। अनामिका जैन ने इस दोहरी कार्रवाई को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।
अनामिका जैन वर्तमान में रायपुर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ हैं। वर्ष 2020 में दुर्ग जिले में पदस्थापना के दौरान भिलाई निवासी केवी अरुण की शिकायत पर उनके खिलाफ पुरानी भिलाई थाने में अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में चालान पेश होने के बाद राज्य शासन के गृह विभाग ने उन्हें आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच शुरू कर दी।
अनामिका जैन की ओर से हाईकोर्ट में दलील दी गई कि आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच दोनों का आधार एक ही घटना, आरोप और गवाह हैं। ऐसे में समान तथ्यों पर अलग से विभागीय जांच चलाने पर आपत्ति जताई गई। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए विभागीय जांच की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story