छत्तीसगढ़

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से भिड़ी स्कूटी, चालक की मौके पर मौत

jantaserishta.com
9 Nov 2026 2:34 PM IST
गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से भिड़ी स्कूटी, चालक की मौके पर मौत
x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: देवभोग और गिरसूल के बीच केंदू पार्टी के पास आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. स्कूटी और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद देवभोग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हादसे के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई. फिलहाल, हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान, उसकी स्थिति और दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.
घटना स्थल पर मृतक के पास से एक एयर गन बरामद हुआ है. वहीं दुर्घटना के बाद फरार हो गए ट्रैक्टर चालक की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस की जांच और आगे की जानकारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story