छत्तीसगढ़

धमतरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
12 Oct 2026 3:54 PM IST
धमतरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ, देखें तस्वीरें
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगरेल से लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन भटगांव रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय पिकअप में 40 से अधिक लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। गंगरेल से दर्शन कर लौटते समय भटगांव रोड के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं।
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story