छत्तीसगढ़

नाबालिग दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, पीड़िता के दादा सहित 3 गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Jun 2026 8:07 PM IST
नाबालिग दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, पीड़िता के दादा सहित 3 गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। सिलयारी चौकी क्षेत्र में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मामले को दबाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये का लेन-देन किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने पीड़िता के दादा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला 18 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने दो दुष्कर्म आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद विवेचना को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे पता चला कि पीड़िता के दादा ने घटना को छिपाने और मामले को दबाने का प्रयास किया था।


जांच में यह तथ्य सामने आया कि दादा ने आरोपी ईश्वर घृतलहरे के परिजनों से 1 लाख 30 हजार रुपये नगद लिए थे। इस लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस को मिला है। इसके अलावा आरोप है कि उन्होंने दूसरे आरोपी को फोन कर धमकी भी दी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शुरुआत में पीड़िता के दादा ने घटना से इनकार किया था, लेकिन बाद में आर्थिक सहायता राशि मिलने की जानकारी के बाद उन्होंने मामले की पुनः जांच के लिए आवेदन दिया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के दादा चंद्रशेखर यदु, सीताराम मेडिकल स्टोर संचालक तथा टुकेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsरायपुरसिलयारीदुष्कर्म मामलानाबालिग पीड़ितागिरफ्तारी1.30 लाख रुपयेचंद्रशेखर यदुपुलिस जांचवीडियो सबूतन्यायिक रिमांडनाबालिग से रेपRaipurSilyarirape caseminor victimarrestRs 1.30 lakhChandrashekhar Yadavpolice investigationvideo evidencejudicial remandrape of minorछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story