
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस तंबोली अय्याज फकीरभाई की भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है. यह नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष के संयुक्त कार्यकाल या अगले आदेश तक प्रभावी होगी.
डॉक्टर तंबोली अय्याज फकीर भाई का जन्म 23 दिसंबर 1981 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तहसील के सोमेश्वर नगर गांव में हुआ था. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी 75 वीं रैंक के साथ क्रैक किया है.
डॉक्टर तंबोली अयाज फ़क़ीर भाई का जन्म हुआ. यह गांव डॉक्टर तंबोली अय्याज़ का ननिहाल है. यहां स्थित क्वापरेटिव शुगर फैक्ट्री में इनके नाना काम करते थे. डाक्टर अय्याज का मूल गांव मुखरी है, जो पुणे जिले के सिरूर तहसील में आता है. गांव के बाजू में ही जातेगांव है, जहां इनके पिता प्रायमरी शिक्षक थे. डॉ. तंबोली अय्याज ने नौवीं से बारहवीं की पढ़ाई सिरूर से की.
मैथ्स के साथ साइंस की पढ़ाई करने वाले तंबोली अय्याज फ़क़ीर भाई ने 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के कोर्स में एडमिशन लिया. तीन माह तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश ले लिया. 2006 में उन्होंने पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की.
Tagsआईएएस तंबोली अय्याज फकीरभाईतंबोली अय्याज फकीरभाईIAS Tamboli Ayyaz FakirbhaiTamboli Ayyaz Fakirbhai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





