छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल 14 अधिकारियों के तबादले

Shantanu Roy
2 Sept 2026 5:39 PM IST
महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल 14 अधिकारियों के तबादले
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग में एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई अधिकारियों को संचालनालय में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया गया है। कुल 14 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
तबादला सूची के अनुसार जगरानी एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास बनाया गया है। वहीं नेरकर, उप संचालक संचालनालय को उप संचालक राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया को जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा से उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। अशोक पांडेय को जिला कार्यक्रम अधिकारी गरियाबंद से जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग बनाया गया है।


कई जिलों के कार्यक्रम अधिकारी बदले
जारी आदेश में अजय शर्मा को जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर से उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला कार्यक्रम अधिकारी राजनांदगांव से प्रभारी सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर के पद पर भेजा गया है। अवनी बिस्वाल को उप संचालक राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर से उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास बनाया गया है। वरुण नागेश को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर से जिला कार्यक्रम अधिकारी गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह राजकुमार जाम्बुलकर को दुर्ग से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है। सुधाकर बोदले को जिला कार्यक्रम अधिकारी सक्ती से उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान सरगुजा भेजा गया है।



सहायक संचालकों को भी नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश में सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। लुपेन्द्र महिनाग को नारायणपुर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी बनाया गया है। वहीं ऋतीश कुमार टंडन को सुकमा से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा की जिम्मेदारी दी गई है। अतुल दाण्डेकर को सहायक संचालक राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सक्ती बनाया गया है। वहीं अनुकूल पांडेय को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस
प्रशासनिक
फेरबदल से धमतरी, बेमेतरा, गरियाबंद, दुर्ग, राजनांदगांव, सक्ती और जशपुर सहित कई जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। विभाग में हुए इन तबादलों के बाद अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी। एक साथ 14 अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना को महिला एवं बाल विकास विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
Next Story