
x
छत्तीसगढ़
Ambikapur अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने 108 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की है। इस जंबो ट्रांसफर आदेश में उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार 5 उपनिरीक्षक (एसआई), 20 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग के इस व्यापक बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण के साथ कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विभागीय कार्यों में समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। तबादले के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के भीतर हुए इस बदलाव के बाद कई थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियों के साथ कार्य व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
Tagsसरगुजा पुलिसपुलिस ट्रांसफरअंबिकापुरराजेश अग्रवालएसआई तबादलाएएसआई ट्रांसफरछत्तीसगढ़ पुलिसपुलिस विभाग फेरबदलकॉन्स्टेबल ट्रांसफरप्रशासनिक बदलावSurguja PolicePolice TransferAmbikapurRajesh AgarwalSI TransferASI TransferChhattisgarh PolicePolice Department ReshuffleConstable TransferAdministrative Change
Next Story





