छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल

Shantanu Roy
30 Jun 2026 9:41 PM IST
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल
x
छग
रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) सहित कुल 33 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से ह स्थानांतरण किया गया है। इसमें जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्षेत्र संयोजक, सहायक संचालक सहित विभिन्न संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची में राज्य के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिले शामिल हैं। इनमें गरियाबंद, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, सरगुजा, सुकमा, धमतरी, बीजापुर तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में आदिवासी विकास और अनुसूचित जाति से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में यह कदम उठाया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और प्रभावी रूप से पहुंच सके।
Next Story