
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 मई 2025 को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्व प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/2/2025-GAD-4 के तहत 18 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। इन सभी अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है। इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 (₹56,100 – ₹1,77,500) के अंतर्गत यह जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें चार स्तरीय वेतनमान के अनुसार पदोन्नति दी गई है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
शशिरेश मिश्रा – वर्तमान में बिलासपुर में भू-अभिलेख अधिकारी थे, अब डिप्टी कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियुक्त।
कोमलिन काश्यप – रायपुर से स्थानांतरित होकर डिप्टी कलेक्टर, नारायणपुर बनीं।
संजय चौरसिया – बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर, बीजापुर बने।
अजय टोप्पो – रायपुर से बीजापुर स्थानांतरित।
राजेश रमा – कांकेर से कोण्डागांव में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त।
दुर्गालाल ध्रुव – कोरबा से महेला मानपुर अंबागढ़ चौकी स्थानांतरित।
सुनील अग्रवाल – जशपुर से सरगुजा।
सुभाष कुमार शुक्ला – बिलासपुर से सुकमा।
ननीब देव साहू – रायपुर से उ.ब. कांकेर।
मनीष कुमार वर्मा – रायगढ़ से बस्तर।
कुबेर कुमार देवांगन – बिलासपुर से बीजापुर।
तुलसी राठौर – रायपुर से नगर पालिका निगम रायपुर में जोन आयुक्त नियुक्त।
मुकेश कुमार तिवारी – सरायपाली से उपसंचालक भू-अभिलेख रायपुर।
प्रवीण सिंह चौहान – जशपुर से रायपुर।
सुनील कुमार सापिते – कोरिया से नारायणपुर।
देवेंद्र कुमार सिसोदिया – महासमुंद से गरियाबंद में पदस्थ।
राजेश कुमार – रायपुर से जांजगीर चांपा।
रामायण सिंह – बलरामपुर से सरगुजा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





