
x
छत्तीसगढ़
Mungeli मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम नवागांव वेंकट के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत की गई। एडिशनल एसपी नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान नगदी, 7 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story





