छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल, 11 निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले

Shantanu Roy
1 Jan 2026 6:47 PM IST
दुर्ग जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल, 11 निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले
x
छग
Durg. दुर्ग। जिला पुलिस प्रशासन में नए साल की शुरुआत बड़े प्रशासनिक बदलाव के साथ हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) विजय सयकोले द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। यह तबादले आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी तौर पर किए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक भानुप्रताप साव को थाना प्रभारी अंडा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी नंदिनीनगर पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश मिश्रा को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी पाटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक युवराज साहू, जो अब तक थाना प्रभारी धमधा के पद पर थे, उन्हें यातायात जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है।


निरीक्षक अनिल कुमार साहू को थाना प्रभारी पाटन से हटाकर थाना प्रभारी नेवई नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव, जो थाना पुरानी भिलाई में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी धमधा बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुरें को थाना प्रभारी रानीतराई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कुम्हारी पदस्थ किया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक फागू राम लहरे को थाना प्रभारी जामगांव आर से थाना भिलाईनगर भेजा गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी नंदिनीनगर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी अंडा की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर को थाना प्रभारी नेवई से हटाकर थाना प्रभारी रानीतराई नियुक्त किया गया है।

उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा को थाना प्रभारी कुम्हारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी जामगांव आर बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक दरबारी राम तारम को थाना जामगांव आर से थाना छावनी पदस्थ किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग सहित जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन से थानों में कार्यप्रणाली में सुधार और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है। नए साल की शुरुआत में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है।
Next Story