छत्तीसगढ़

जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 5 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Nov 2026 9:37 PM IST
जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 5 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गंडई थाना पुलिस ने ग्राम ढाबा खार स्थित सूखा तालाब के पास जुआ फड़ पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से 6,150 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, पांच मोबाइल फोन और छह दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 85 हजार 650 रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ
छत्तीसगढ़ जुआ
(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 की रात गंडई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढाबा खार के सूखा तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
सूचना मिलने के बाद गंडई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे लोगों की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान पांच व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश की पत्तियां, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन जब्त किए।

पकड़े गए पांच जुआरियों की पहचान
पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान कांता प्रसाद जांगड़े (32 वर्ष), पिता सोमन प्रसाद जांगड़े, एल्विन दास (49 वर्ष), पिता पकलू दास, शीशुपाल यादव (42 वर्ष), पिता धुरवा यादव और संजय बांधे (38 वर्ष), पिता राजूलाल बांधे के रूप में हुई है। ये चारों आरोपी ग्राम फतेपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निवासी हैं। पांचवें आरोपी की पहचान जसवंत कुमार मरकाम (34 वर्ष), पिता कंवर राम मरकाम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह ग्राम ढाबा, थाना ठेलकाडीह का निवासी है।

पांच मोबाइल फोन किए गए जब्त
पुलिस ने घटनास्थल से जुआ खेलने में प्रयुक्त पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इनमें वीवो Y16 की कीमत 6 हजार रुपये, ओप्पो K13x 5G की कीमत 6 हजार रुपये, वीवो Y33s की कीमत 6,500 रुपये, नोकिया C32 की कीमत 6 हजार रुपये और पोको C50 की कीमत 5 हजार रुपये आंकी गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 29 हजार 500 रुपये कीमत के पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

छह दोपहिया वाहन भी किए गए जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से छह दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 08 BC 0292, टीवीएस जुपिटर क्रमांक CG 08 BC 8923, हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 08 Z 2888, बजाज पल्सर क्रमांक CG 04 KQ 7710, बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 08 AV 9702 और होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 08 AH 9966 शामिल हैं। इन सभी वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

1.85 लाख की जब्ती, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
गंडई थाना पुलिस ने पांच आरोपियों से 6,150 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश सहित कुल 1 लाख 85 हजार 650 रुपये की सामग्री जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 216/2026 दर्ज किया है। सभी पांच आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Next Story