छत्तीसगढ़

शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी चोट, 220 पाव अवैध शराब और बिना नंबर की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Aug 2026 2:04 PM IST
शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी चोट, 220 पाव अवैध शराब और बिना नंबर की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ थाना आरंग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवक को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 पाव शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 24,600 रुपये बताई गई है, शराब के परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी मोटरसाइकिल किमती करीब 110,000 रूपये को भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2026 को थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली में अवैध शराब के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम तैयार कर रेड कार्रवाई किया गया। कार्यवाही के दौरान यश कुमार कोसले, पिता स्वर्गीय खेदुरम कोसले, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार तथा आरोपी शिव कुमार साहू पिता स्व0 चैतराम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 गिधपुरी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियो के कब्जे से की गई अलग-अलग ब्रांड की 220 पाव शराब
- 70 नग देशी मदिरा मसाला शोले
- 20 नग देशी मदिरा मसाला रोमियो
- 130 नग गोल्डन गोवा शराब
- कुल 220 पाव शराब
- कुल अनुमानित कीमत 24,600 रुपये
पुलिस ने शराब एवं मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।
नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण के बाद कार्रवाई तेज
गौरतलब है कि थाना प्रभारी नरेश साहू के पदभार ग्रहण करने के बाद आरंग थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत 29 अगस्त को कुरूद के कोटवार गली में यह बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें एक साथ 220 पाव शराब बरामद हुई।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
आरंग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story