छत्तीसगढ़

पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 45 पौवा शराब जब्त

SHIDDHANT
21 Jun 2026 11:54 PM IST
पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 45 पौवा शराब जब्त
x
छग
KCG केसीजी: जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना गातापार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुढीपार में छापेमारी कर एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 45 पौवा शराब सहित नकदी और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को सूचना मिली थी कि करण सिन्हा (20 वर्ष), निवासी मुढीपार, अपने चखना दुकान के सामने अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक बोरी में रखे 35 पौवा सुपर 36 प्लेन देशी मदिरा और 10 पौवा गोवा स्पेशल शराब, कुल 45 पौवा (लगभग 8.100 लीटर) बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक रियलमी मोबाइल फोन और 1680 रुपये नकद भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9680 रुपये आंकी गई है।
पुलिस द्वारा जब आरोपी से शराब बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Next Story