छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Sept 2026 12:41 PM IST
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
x
70 ग्राम हेरोइन और आभूषण समेत 29 लाख का माल जब्त
दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार इलाके में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक महिला, दी पुरुष और दी नाबालिगों को पकड़ा है। कार्रवाई में हेरोइन, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत कुल करीब 29 लाख 23 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को खुर्सीपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक-3 स्थित एक मकान में अवैध रूप से हेरोइन बेचने का कारोबार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया।
14 लाख की हेरोइन, 2.35 लाख रुपए नकद मिलेः मकान की तलाशी लेने पर पुलिस
को 70.460 ग्राम हेरोइन मिली। इसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 9 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा 2 लाख 35 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से करीब 19 लाख रुपए कीमत के 19 नग सीने के आभूषण, चांदी के आभूषण और बर्तन भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही 8 मोबाइल फोन और हैरोइन तौलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। एनडीपीएस एक्ट में केस, 3 आरोपी जेल भेजे पुलिस ने मामले में खुर्सीपार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8. 21(ख) और 27 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसबीर कौर उर्फ सोनू (25), नितेश सोनी (32) और तिरकेश निषाद (21) के रूप में हुई है। तीनों को न्याधिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पकड़े गए दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड के आदेश के बाद दीनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।
हेरोइन बेचने ग्राहक तलाश रहे 3 सौदागरों को पुलिस ने दबोचा
नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन निश्वय के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद नशा बेचने के आरोपियों के हाथों में नशे से दूर रहों की तख्तियां श्रमाकर कुरूद शहर में जुलूस निकाला गया। अदालत-ए-इंसाफ से पहले सड़कों पर इंसाफ का पैगाम देने वाली ये तस्वीर कुरूद की है, जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया। दरअसत, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धमतरी पुलिस में कुरूद के इन्वेवर स्कूल तिराहा मेधा रोज के पास घेराबंदी की। पुलिस की सूचना मिली थी कि कुछ युवक हेरोइन लेकर ग्राहकों को तत्काल दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा हजार रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है, जिसमे हेरोइन की कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम सिन्हा उर्फ धनसु कालेन्द्र रजक उर्फ बाउ और सूरज रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ NOPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद हाथों में 'नशे तलाश में है। सूचना पर पुलिस टीम ने से दूर रहों की तख्तियां थमाकर शहर में निकाला जुलूस उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके हाथों में तख्तियां दी, जिन पर लिखा था 'नशे से दूर रही। इसके बाद कुरूद नगर की सड़कों पर इनका जुलूस निकाला गया, ताकि हर नौजवान तक यह पैगाम पहुंचे कि नशा तबाही और बर्बादी है। यह जिंदगी छीनता है और मां-बाप के ख्वाबों की भी चकनाचूर कर देता है।
ओडिशा से एमपी जा रहा था लाखों का गांजा, दो अरेस्ट
महासमुंद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों की को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28.465 किलो गांजा, एक बेगमआर कार और मोबाइल फोन समेत कुल 15 लाख 53 हजार 250 रुपए का सामान जस्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कार में रखे गांजे और चाहन में आग लगाने का प्रयास किया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़‌कर आग बुझाई और महत्वपूर्ण साध्य सुरक्षित कर लिया। जानकारी के अनुसार, महासमुंद पुलिस और ANTF की टीम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक काले रंग की वेगनआर कार क्रमांक MP 18 ZH 8555 तेज गति से बसना को ओर आ रही है। सूचना के आधार पर थाना बसना और ANTF को संयुक्त टीम ने बसना थाना के सामने सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।महासमुंद जिले में नशे के
अवैध कारोबार
के खिलाफ चलाए जा रहे अऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों की को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28.465 किलो गांजा, एक बेगमआर कार और मोबाइल फोन समेत कुल 15 लाख 53 हजार 250 रुपए का सामान जस्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कार में रखे गांजे और चाहन में आग लगाने का प्रयास किया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़‌कर आग बुझाई और महत्वपूर्ण साध्य सुरक्षित कर लिया। जानकारी के अनुसार, महासमुंद पुलिस और ANTF की टीम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक काले रंग की वेगनआर कार क्रमांक MP 18 ZH 8555 तेज गति से बसना को ओर आ रही है। सूचना के आधार पर थाना बसना और ANTF को संयुक्त टीम ने बसना थाना के सामने सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
पुलिस को देखकर कार मोड़कर भागे
इसी दौरान संदिग्ध कार पुलिस की नाकाबंदी के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही चालक ने अचानक कार को मोड़ लिया और तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया। पुलिस और ANTF टीम ने तुरंत कार का पीछा शुरू किया। भागते हुए आरोपियों ने ग्राम चोरभट्टी से मेदनीपुर जाने वाले मार्ग पर कार रोक दी। पुलिस से बबने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने कार के अंदर रखी गांजे से भरी बोरियों में आग लगा दी और वाहन को लॉक कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाग रहे दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
तंबाकू के अवैध कारोबारः 22.50 लाख का माल जब्त, 4 आरोपी धरे गए
कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गट्टा पुलिस ने जाभलीझोरा गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, पैकिंग मशीन और स्कॉर्पियो वाहन समेत कुल 22 लाख 50 हजार 230 रुपए का माल जब्त किया है घुलिस ने कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत जोहन कुजूर, साईनाथ कन्नाके, सचिन कचाके और अभिजित नान्हें के रूप में हुई है। वहीं, मामले में प्रशांत याङवार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गट्टा पुलिस ने जब्त सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद भोंबे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।
Next Story