छत्तीसगढ़

ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते 4 गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 March 2026 7:26 PM IST
ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते 4 गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही एक आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया और सात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 8 मार्च 2026 की सुबह करीब 4 बजे से शुरू किया गया था। अभियान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कई स्थानों पर दबिश दी। जांच के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बेचते पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पहले मामले में पुलिस ने एवन कुमार साहू (45 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 21 सासाहोली थाना तिल्दा-नेवरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 60 पौवा शोले देशी मसाला मदिरा बरामद की गई।
दूसरे मामले में कुलेश्वर कुमार चतुर्वेदी (25 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 05 छपोरा थाना तिल्दा-नेवरा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 40 पौवा शोले देशी मसाला मदिरा जब्त की गई।
तीसरे मामले में पुलिस ने पीयूष वैष्णव (27 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 17 तिल्दा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 45 पौवा शोले देशी मसाला मदिरा और 1000 रुपये नकद बरामद किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में कुलदीप ध्रुव (27 वर्ष) निवासी ग्राम कोहका थाना तिल्दा-नेवरा को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने सात असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए असामाजिक तत्वों में नेतराम पांसे, सूरज सेन, माखन वर्मा, विशाल धानुक, हीरा टंडन, साजेश देवार और मुकेश कुमार साहू शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायपुर न्यूजतिल्दा नेवरा पुलिस कार्रवाईऑपरेशन निश्चयअवैध शराब जब्तीआबकारी एक्ट कार्रवाईआर्म्स एक्ट मामलातिल्दा क्राइम न्यूजरायपुर ग्रामीण पुलिसश्वेता श्रीवास्तव सिन्हाअवैध शराब बिक्रीपुलिस विशेष अभियानRaipur NewsTilda Nevra Police ActionOperation NishchayIllegal Liquor SeizureExcise Act ActionArms Act CaseTilda Crime NewsRaipur Rural PoliceShweta Shrivastava SinhaIllegal Liquor SalePolice Special Campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story