छत्तीसगढ़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरानी बस्ती और खरोरा थाना क्षेत्र में चार चाकूबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Aug 2025 12:05 AM IST
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरानी बस्ती और खरोरा थाना क्षेत्र में चार चाकूबाज गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने चाकूबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तारी पुरानी बस्ती और खरोरा थाना क्षेत्र में की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराजबंद तालाब के पास एक युवक संदिग्ध हालत में अवैध चाकू रखकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चाकू बरामद हुआ। उसकी पहचान अल्ताफ खान उर्फ बाबू पिता स्वर्गीय अब्दुल हमीद (23 वर्ष) निवासी बंधवा तालाब, थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई। आरोपी पुरानी बस्ती थाना का गुंडा-बदमाश है, जिसके विरुद्ध पहले से ही कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
खरोरा थाना क्षेत्र में तीन आरोपी धराए
इसी दिन खरोरा थाना पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग के दौरान तीन अन्य आरोपियों को अवैध चाकू रखने के मामले में गिरफ्तार किया।
अपराध क्रमांक 589/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी किशन सांवरा पिता प्रहलाद सांवरा उम्र 20 वर्ष, निवासी तूता थाना अभनपुर को पकड़ा गया।
अपराध क्रमांक 590/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी गोलू सांवरा पिता खेलावन सांवरा उम्र 19 वर्ष, निवासी तूता थाना राखी को गिरफ्तार किया गया।
अपराध क्रमांक 591/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी महेश गोड़ पिता विनोद गोड़ उम्र 20 वर्ष, निवासी तूता थाना राखी को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड खरोरा के सामने बाजार की ओर कुछ युवक चाकू लेकर घूम रहे हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने किशन सांवरा और गोलू सांवरा को रंगे हाथ धर दबोचा। वहीं ग्राम बेलटुकरी में आरोपी महेश गोड़ चाकू रखकर लोगों को डराते और धमकाते पाया गया। जब आरोपियों से अवैध हथियार रखने के संबंध में कागजात मांगे गए तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर कार्रवाई की।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि राजधानी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। चाकूबाजी जैसी घटनाओं को रोकने पुलिस सख्त कदम उठा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलतराम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षकों की टीम लगातार फील्ड में रहकर ऐसे अपराधियों पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि या हथियारबंद लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे न केवल अपराधों को रोका जा सकेगा बल्कि शहर और गांवों की शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
Tagsरायपुर पुलिस कार्रवाईRaipur Police Actionचाकूबाज गिरफ्तारKnife Crime Arrestपुरानी बस्ती थानाPurani Basti Thanaखरोरा थानाKharoRa Thanaअल्ताफ खान गिरफ्तारीAltaf Khan Arrestकिशन सांवराGolu SanwaraMahesh God Arrestआर्म्स एक्टArms Act 25SSP लाल उम्मेद सिंहCrime Controlधारदार हथियार जब्तIllegal Knife Seizedगुंडा बदमाश रायपुरCriminal Arrest Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story