छत्तीसगढ़
नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
jantaserishta.com
29 Oct 2026 12:43 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस और ANTF की टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन तस्करों को 6 लाख रुपए के नशीली दवाई के साथ पकड़ा है, जो दवाई को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि जिले में SP किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और SDOP विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के साथ नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 27 अक्टूबर को थाना बालोद में पदस्थ निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली कि तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास कुछ व्यक्ति बाइक और स्कूटी में नशीली दवाइयां रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
इस दौरान मौके से तीन आरोपियों नवीन चावला, आशीष निर्मलकर और किशन बहादुर उर्फ नेपाली को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1,500 टैबलेट Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP) बरामद किया गया, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई। इसी के साथ ही उनके पास से नगदी रकम, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नशीली गोलियों को वह ओडिशा के भुबनेश्वर से ला रहे थे।
मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0574/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपियों की भूमिका और जब्त सामग्री के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं जागरूक रहें और युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





