छत्तीसगढ़
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो की जिंदगी खतरे में
jantaserishta.com
21 Sept 2025 6:17 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सक्ती: जिले के हसौद बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जब काम के दौरान तीन कर्मचारी बिजली की चपेट में आ गए और झुलस गए। घटना विद्युत नगर हसौद की बताई जा रही है। झुलसे कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बिजली के खंभे पर काम कर रहे कर्मचारी अपने निर्धारित कार्य को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान विभाग ने बिना किसी सूचना के बिजली सप्लाई चालू कर दी। अचानक विद्युत प्रवाह आने से तीनों कर्मचारी झुलस गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। झुलसे दो कर्मचारियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल इस बड़ी लापरवाही की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





