छत्तीसगढ़

गांव में ट्रिपल मर्डर की बड़ी वारदात, बाप-बेटे और बेटी की खून से लथपथ मिली लाश

Admin2
27 April 2021 11:47 AM IST
गांव में ट्रिपल मर्डर की बड़ी वारदात, बाप-बेटे और बेटी की खून से लथपथ मिली लाश
x
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। मुंगेली जिले के पथरिया इलाका आज ट्रिपल मर्डर कांड से थर्रा उठा है. बताया जा रहा है कि जमीन और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ. इसके बाद एक पक्ष आक्रोशित होकर तीन लोगों की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

वारदात पथरिया इलाके के जरेली गांव की है. पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश व जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में आज सुबह जमकर विवाद हुआ. जिसके बाद तेजराम बंजारे उसके पुत्र मुकुंद सहित अन्य लोगों ने लोचन उसके बेटे गणेश व बेटी सरिता पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई है. वही इस मामले में आरोपी तेजराम, पुत्र मुकुंद समेत 5 को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है.

Next Story