
रायगढ़. गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों में आग लगने की घटना शुरू हो गई। रायगढ़ स्थित गजमार पहाड़ी में आग लगने से आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग तेजी से फैल रहा है. इस घटना की जानकारी वन विभाग को नहीं है।
रायगढ़ में आगजनी की बड़ी घटना, वीडियो https://t.co/a5lG3NJa5A pic.twitter.com/sbZs6KitCo
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) February 18, 2025
कांकेर की खबर भी पढ़े
जिला मुख्यालय के निकट कोड़ेजुंगा बाइपास किनारे एक पहाड़ी रविवार को धधक उठी। इस पहाड़ी में कई जंगली जानवरों का डेरा है। असमाजिक तत्वों द्वारा पहाड़ में लगाई आग का नतीजा है कि जानवर यहां-वहां भागते रहे। बस्ती की ओर जानवर कुछ जगह हमलावार भी हुए।
जंगली जानवरों के रहवास वाले इलाके में हम घुस कर ज्यादती कर रहे हैं, जिससे गांव से सटे जंगल में जा रहे ग्रामीण जंगली जानवरों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही मामले में दुर्गूकोंदल के ओडाहूर के जंगल में बकरी चराने गया ग्रामीण जंगली सूअर के हमले में मारा गया।





