छत्तीसगढ़
बिजली सब स्टेशन में हुई बड़ी घटना, करंट लगने से युवक की मौत
Nil dhankar
25 Sept 2021 1:11 PM IST

x
रायपुर से बड़ी खबर
रायपुर। बिजली सब स्टेशन में बड़ी घटना हो गई है। दो युवकों को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास की ये घटना बताई जा रही है। ट्रांसफॉर्मर में ऑयल चेंज करते वक्त ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को अस्पताल रवाना किया गया है। टिकरापारा पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
Next Story





