छत्तीसगढ़

आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 295 नशीले कैप्सूल जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार

Shantanu Roy
11 April 2026 8:12 PM IST
आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 295 नशीले कैप्सूल जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार
x
छग
Ambikapur/Surajpur. अंबिकापुर/सूरजपुर। अंबिकापुर और सूरजपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने विश्रामपुर क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई कॉलोनी स्थित एक मकान में नशीली दवाओं का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने भोले घसिया के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके शयन कक्ष से कुल 295 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए।

जिनमें 132 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल, 73 नग अल्प्रासेन टैबलेट और 90 नग अल्प्रैक्स (अल्प्राजोलम) टैबलेट शामिल हैं। बरामद सामग्री के आधार पर आरोपी भोले घसिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे कार्रवाई के बाद रिमांड के लिए आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर लाया गया था। हालांकि, यहां से आरोपी ने पानी पीने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। थाना सूरजपुर में आरोपी के खिलाफ फरारी का मामला भी दर्ज किया गया है। इसी दौरान आबकारी टीम को एक अन्य सफलता भी मिली।

पूर्व में दर्ज एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू को उसके कब्रिस्तान मोहल्ला स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए सख्ती जरूरी है और किसी भी स्तर पर अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और चंद्रावती की अहम भूमिका रही।
Tagsआबकारी कार्रवाईनशीले कैप्सूलसूरजपुरविश्रामपुरएनडीपीएस एक्टभोले घसियाशहजाद रिंकूअवैध दवापुलिस कार्रवाईExcise actionnarcotic capsulesSurajpurVishrampurNDPS ActBhole GhasiyaShahzad Rinkuillegal drugpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story