छत्तीसगढ़

ऑपरेशन निश्चय में बड़ा खुलासा: 29.5 किलो गांजा, 9 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Nov 2025 9:44 PM IST
ऑपरेशन निश्चय में बड़ा खुलासा: 29.5 किलो गांजा, 9 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे रेंज स्तरीय ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गरियाबंद पुलिस ने सप्ताहभर के भीतर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29.5 किलो अवैध गांजा, नगदी, वाहन और मोबाइल समेत कुल 19.91 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इस मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह सप्ताह में पुलिस की पांचवीं बड़ी कार्रवाई है। अब तक कुल 89 किलो अवैध गांजा बरामद किया जा चुका है और 17 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस ऑपरेशन को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेष मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, हीरा और वन्यजीव तस्करी पर कड़ी निगरानी और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

कैसे पकड़े गए तस्कर?
22 नवंबर को थाना फिंगेश्वर प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सीजी 05 एपी 4675 नंबर की कार में उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम, साइबर यूनिट और हमराह स्टाफ को फिंगेश्वर मेन रोड पर तैनात किया गया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। कार में बैठे दो व्यक्तियों ने अपने नाम क्रमशः कमलेश निषाद (21 वर्ष) और राम उर्फ ढोलू सोनकर (27 वर्ष) बताया। गवाहों की मौजूदगी में की गई तलाशी में कार की डिक्की से 29.5 किलो अवैध गांजा, 30 हजार रूपए नकद, 5 लाख की कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। तस्करी की इस खेप की कुल कीमत 14 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

जिलाबदर आरोपी भी मिला शामिल
पूछताछ में आरोपी राम सोनकर ने कबूला कि उसे 28 अक्टूबर 2025 को जिला धमतरी और आसपास के छह जिलों से जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह गरियाबंद सीमा में घुसा, जिसके बाद उस पर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 भी लागू की गई।

एंड-टू-एंड कार्रवाई: तीन गैंग का पर्दाफाश
जांच में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि यह गांजा धमतरी के तस्करों—
शुभम खोबरागढे (26)
परमेश यादव (20)
प्रवीण ढीमर (25)
एक विधि से संघर्षरत बालक के लिए उड़ीसा के नुआपाड़ा से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और धमतरी पुलिस की मदद से इन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गांजा बेचने वाले तस्कर भी गिरफ्तार
उड़िसा से गांजा बेचने वाले आरोपियों की पहचान रायपुर साइबर पुलिस की मदद से की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों—
निरू ताण्डी
सुस्मिता यदु
आरबी (जो 2022 में 30 किलो गांजा के साथ पकड़ी जा चुकी है) को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह कुल 9 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए हैं।
जप्त सामग्री
अवैध गांजा: 29 किलो 056 ग्राम
कीमत: 14,50,000 रुपए
नगदी: 30,000 रुपए
वाहन (CG 05 AP 4675): 5,00,000 रुपए
दो मोबाइल: 11,000 रुपए
कुल जब्ती: 19,91,000 रुपए

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी ताकत से जुटी हुई है।
Tagsगरियाबंद पुलिस कार्रवाईऑपरेशन निश्चयगांजा तस्करी छत्तीसगढ़फिंगेश्वर थाना न्यूज़29 किलो गांजा जब्त9 आरोपी गिरफ्तारउड़ीसा नशीला पदार्थ तस्करीधमतरी गैंग पकड़ा गयासाइबर पुलिस कार्रवाईNDPS एक्ट गिरफ्तारीGariaband Police actionOperation NishchayGanja smuggling ChhattisgarhFingeeshwar Police Station News29 kg Ganja seized9 accused arrestedOrissa drug smugglingDhamtari gang caughtCyber ​​Police actionNDPS Act arrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story