छत्तीसगढ़
कबाड़ माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 83 क्विंटल अवैध कबाड़ बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Jun 2026 5:06 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस और रेलवे की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ माफिया के ठिकाने पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में करीब 83 क्विंटल से अधिक कबाड़ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बिल्हा थाना क्षेत्र के आमापारा इलाके में कबाड़ कारोबारी इमरान कुरैशी के ठिकाने पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वहां चोरी का कबाड़ बड़ी मात्रा में एकत्र कर उसे वाहनों में लोड किया जा रहा है, जिसमें रेलवे की संपत्ति से जुड़े लोहे के पार्ट्स भी शामिल हैं।
सूचना के आधार पर बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त टीम बनाई गई और आधी रात को छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान पुलिस ने दो वाहनों छोटा हाथी (CG 10 BP 3903) और एक पिकअप (CG 10 BZ 1208)—को भी जब्त किया। गोदाम और वाहनों की तलाशी में रेलवे लाइन में उपयोग होने वाले लोहे के लाइनर, प्लेट, चाबियां, भारी एंगल, छड़, पाइप और अन्य लोहे का कबाड़ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार जब आरोपियों से बरामद सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी सामान को जब्त कर लिया गया। कुल मिलाकर 83 क्विंटल 15 किलोग्राम कबाड़ जब्त किया गया है।
इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी इमरान कुरैशी के साथ मनीष सागर, राज साहू, चंदन सवरा, बिरजू मरावी, रामअवतार सवरा और गोलू चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से चोरी का कबाड़ खरीदने और उसे खपाने के अवैध कारोबार में शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह कबाड़ कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे पूरा नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत अवैध कबाड़ कारोबारियों और रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले गिरोहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह के अवैध नेटवर्क पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि रेलवे संपत्ति की चोरी और कबाड़ माफिया पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
Tagsबिलासपुर कबाड़ माफिया83 क्विंटल कबाड़ बरामदरेलवे स्क्रैप चोरीइमरान कुरैशी गिरफ्तारीबिल्हा थाना कार्रवाईरेलवे संपत्ति जब्तीऑपरेशन प्रहारकबाड़ तस्करी नेटवर्कBilaspur scrap mafia83 quintals of scrap recoveredrailway scrap theftImran Qureshi arrestedBilha police station actionrailway property seizedOperation Praharscrap smuggling networkछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





