छत्तीसगढ़

अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 88 लीटर शराब जब्त, 7 गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 April 2026 12:28 AM IST
अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 88 लीटर शराब जब्त, 7 गिरफ्तार
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में पुलिस, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और विभिन्न थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई में कुल 88 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 19,100 रुपये बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बसना थाना क्षेत्र में कार्रवाई
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीदादर और धनापाली में पुलिस ने दबिश देकर 54 लीटर महुआ शराब जब्त की। इसकी कीमत लगभग 10,800 रुपये आंकी गई है। इस मामले में कुमार सिंह सिदार (48 वर्ष) और रामप्रसाद चौहान (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पिथौरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई
पिथौरा थाना क्षेत्र के पिलवापाली गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब बरामद की। इस कार्रवाई में लक्ष्मण बरिहा (56 वर्ष) और रामसिंग बरिहा (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है।
तुमगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई
तुमगांव थाना क्षेत्र के बिरबिरा जंगल में अवैध शराब निर्माण की भट्टी पर दबिश दी गई। यहां से तोसन यादव (50 वर्ष) और मंगल यादव (33 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए।
खल्लारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई
खल्लारी थाना क्षेत्र के बीकेबाहरा गांव में पुलिस ने राकेश कुमार नागवंशी (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Tagsमहासमुंदमहुआ शराबअवैध शराबपुलिस कार्रवाईआबकारी एक्टएंटी नारकोटिक टास्क फोर्सबसनापिथौरातुमगांवखल्लारीMahasamundMahua liquorillegal liquorpolice actionExcise ActAnti Narcotics Task ForceBasnaPithoraTumgaonKhallariछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story