छत्तीसगढ़
अवैध शराब पर बड़ा अभियान: 75 लीटर महुआ शराब, स्कूटी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 Jun 2026 7:35 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरायपाली, बसना और सांकरा थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 75 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। साथ ही परिवहन में उपयोग की गई एक बिना नंबर स्कूटी भी बरामद की गई है। कार्रवाई में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना सरायपाली क्षेत्र में जोगनीपाली मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई।
जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान कुंदन तांडी (22) और करन चौहान (21) के रूप में हुई है। इसी तरह थाना बसना क्षेत्र के ग्राम ढालम में पंचायत भवन के पीछे पुलिस ने दबिश देकर प्रभात चौहान (36) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसे वह बिक्री के लिए रखे हुए था। वहीं थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर में की गई कार्रवाई में आत्माराम पटेल (36) को पकड़ा गया। उसके किराना दुकान के पीछे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए था। पुलिस ने तीनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 95 हजार रुपये आंकी गई है।
महासमुंद पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सभी थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है ताकि अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। पुलिस के अनुसार अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 23 लाख 42 हजार रुपये से अधिक मूल्य की 8369 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। साथ ही 655 प्रकरणों में 741 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
Tagsमहासमुंद पुलिसअवैध शराबमहुआ शराब जब्तीआबकारी एक्टसरायपाली बसना सांकरा कार्रवाईस्कूटी जब्तशराब माफियाएन्टी नारकोटिक टास्क फोर्सछत्तीसगढ़ पुलिस अभियानअवैध शराब गिरफ्तारीMahasamund Policeillegal liquorMahua liquor seizureExcise ActSaraipali Basna Sankara actionscooty seizedliquor mafiaAnti Narcotics Task ForceChhattisgarh Police campaignillegal liquor arrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





