छत्तीसगढ़

अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ठेकेदारों पर 2.90 करोड़ की पेनल्टी

Shantanu Roy
2 Oct 2026 6:50 PM IST
अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ठेकेदारों पर 2.90 करोड़ की पेनल्टी
x
छग
Raipur. रायपुर। अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मटिया गांव में अवैध रूप से पत्थर खनन किए जाने के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपए की पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही 7 चेन माउंटेन मशीनों को भी जब्त किया गया है। सहायक खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मटिया गांव में अवैध पत्थर उत्खनन का मामला सामने आने के बाद खनिज विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई की गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण तैयार किया गया है।

खनिज विभाग के अनुसार, ठेकेदार धनेश अग्रहरि, अभयकांत सिन्हा, अम्मी रेड्डी, महेश प्रीतवानी और मनोज साहू के खिलाफ अवैध उत्खनन के मामले में कार्रवाई की गई है। इन पांचों पर मिलाकर 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपए की पेनल्टी निर्धारित की गई है। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग की टीम ने मौके पर अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही भारी मशीनों पर भी कार्रवाई की। विभाग ने कुल सात चेन माउंटेन मशीनों को जब्त किया है। इन मशीनों का उपयोग पत्थर उत्खनन के लिए किए जाने की बात सामने आई है।

अवैध खनन के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग ने पूरे मामले को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। अब मामले में आगे की प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष चलेगी। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। बताया गया कि अवैध खनन के मामलों पर खनिज विभाग लगातार नजर रख रहा है। मटिया गांव में सामने आए मामले में भारी मात्रा में पेनल्टी लगाए जाने के साथ मशीनों की जब्ती की कार्रवाई भी की गई है। फिलहाल विभाग ने पांचों ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण न्यायालय में पेश कर दिया है। करीब तीन करोड़ रुपए की पेनल्टी और सात भारी मशीनों की जब्ती को अवैध पत्थर खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
Next Story