छत्तीसगढ़

रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर जब्त

Shantanu Roy
15 Dec 2025 9:29 PM IST
रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर जब्त
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के स्पष्ट निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 09 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि खनिज निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं विभागीय जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में
सतत निगरानी
की जा रही है। इसी दौरान यह पाया गया कि कई ट्रैक्टर बिना किसी वैध अनुमति या परिवहन पास के रेत का परिवहन कर रहे थे। जांच दल ने मौके पर ही सभी वाहनों की विधिवत जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि जब्त किए गए ट्रैक्टरों के पास न तो खनिज परिवहन की वैध अनुमति थी और न ही रॉयल्टी से संबंधित कोई दस्तावेज। इसके बाद संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों में नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन वाहन मालिकों पर हुई कार्रवाई
खनिज विभाग द्वारा जिन वाहन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें जोरापाली निवासी भानुकुमार चौहान (वाहन क्रमांक सीजी 13 बीई 9014), बाल्मिकी प्रजापति (न्यू हॉलैंड सोल्ड), कुरमापाली के नूतन साहू (स्वराज सोल्ड), गोपालपुर के प्रेम उरांव (महिंद्रा सोल्ड), पतरापाली के समीर पटेल (वाहन क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 2563), बाबाधाम रायगढ़ के तिरथलाल यादव (वाहन क्रमांक सीजी 13 एव्ही 3634), रायगढ़ के प्यारेलाल साहू (वाहन क्रमांक सीजी 13 यूएच 2738), धनागर के उत्तम सारथी (वाहन क्रमांक सीजी 13 एएस 4893) तथा हंडी चौक रायगढ़ के गणेश अग्रवाल (महिंद्रा सोल्ड) शामिल हैं।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत परिवहन से न केवल शासन को राजस्व की हानि होती है, बल्कि इससे पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ता है। नदी तटों और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन से जलस्तर गिरने, भूमि कटाव और जैव विविधता को नुकसान पहुंचने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा इस प्रकार की सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या रेत परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायगढ़ समाचाररेत का अवैध परिवहन9 ट्रैक्टर जब्तखनिज विभाग कार्रवाईकलेक्टर मयंक चतुर्वेदीजिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनीअवैध खननछत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015खान एवं खनिज अधिनियम 1957अवैध रेत कारोबारप्रशासन की कार्रवाईRaigarh NewsIllegal transportation of sand9 tractors seizedMineral Department actionCollector Mayank ChaturvediDistrict Mineral Officer Ramakant SoniIllegal miningChhattisgarh Minor Mineral Rules 2015Mines and Minerals Act 1957Illegal sand businessAdministration actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story