छत्तीसगढ़
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 612 मामले दर्ज, 1.74 करोड़ की वसूली
Shantanu Roy
10 April 2026 8:30 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 612 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 220 रुपये की राशि वसूल कर शासन के खनिज मद में जमा कराई गई है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए और नियमित निगरानी व सतर्कता बढ़ाई जाए, ताकि खनिज संसाधनों का संरक्षण हो सके और शासन को राजस्व हानि से बचाया जा सके। उन्होंने अवैध गतिविधियों में शामिल वाहनों और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई आरटीओ विभाग के माध्यम से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
खनिज अधिकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विगत दो माह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 50 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 16 लाख 73 हजार 176 रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही ग्राम नवापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पकड़ा गया, जहां से लगभग 200 ट्रैक्टर रेत जब्त कर वापस नदी में डलवाई गई। इस दौरान अवैध परिवहन में शामिल दो हाईवा वाहनों को भी जब्त कर पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के संरक्षण और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि जिले में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था बनी रहे।
Tagsजांजगीर-चांपाअवैध खननरेत उत्खननखनिज विभाग612 प्रकरण1.74 करोड़ वसूलीकलेक्टर जन्मेजय महोबेपुलिस कार्रवाईखनिज संरक्षणJanjgir-Champaillegal miningsand excavationMineral Department612 casesRs 1.74 crore recoveredCollector Janmejay Mahobepolice actionmineral conservationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





