छत्तीसगढ़

कोरिया में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाईवा समेत 6 वाहन जब्त

SHIDDHANT
11 May 2026 11:18 PM IST
कोरिया में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाईवा समेत 6 वाहन जब्त
x
छग
Korea कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 मई से 10 मई के बीच चलाए गए विशेष अभियान में खनिज विभाग ने पटना, बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 6 वाहनों को जब्त किया।
जब्त वाहनों में 2 हाईवा, 3 ट्रैक्टर और 1 मिनी ट्रक शामिल हैं। जांच के दौरान पाया गया कि इन वाहनों से अवैध रूप से कोयला, ईंट और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद सभी वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।
जिन वाहनों को जब्त किया गया है उनमें मिनी ट्रक, ट्रैक्टर और हाईवा शामिल हैं। इन वाहनों के मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खनिज अधिनियम 1957 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इसके खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में खनिज संसाधनों की अवैध लूट को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Next Story